Rulka Electricals Limited IPO Review in Hindi / रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ की संपूर्ण जानकारी

Rulka Electricals Limited IPO: रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ में आप 16 मई 2024 से 21 मई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। आज हम लोग इस Rulka Electricals Limited IPO Review in Hindi / रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ की संपूर्ण जानकारी ब्लॉग में रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ की जानकारी हासिल करेंगे, इसके साथ-साथ इसके टाइमलाइन को भी जानेंगे तथा यह किस प्रकार का बिजनेस करती है? इसकी वित्तीय जानकारी तथा इसके पियर कंपैरिजन को भी समझेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि हमें इस आईपीओ में अप्लाई करना है या नहीं ?

Rulka Electricals Limited IPO

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ विवरण

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ में आप 16 मई 2024 से 21 मई 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं, यह बुक बिल्ट इश्यू प्रकार का 26 करोड़ 40 लाख रुपए का आईपीओ है, इस आईपीओ में 11,23,200 शेयर इश्यू किए गए हैं, जिसमें 8,42,400 शेयर फ्रेश इश्यू के हैं, जिसका कुल मूल्य 26 करोड़ 40 लाख रुपए है तथा 2,80,800 शेयर ऑफर फॉर सेल है, जिसका कुल मूल्य 6 करोड़ 60 लाख रुपए है।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ के शेयर का मूल्य बैंड 227 रुपए से 235 रुपए प्रति शेयर है, इस आईपीओ का लाॅट साइज 600 शेयर प्रति लाॅट है तथा इसका अंकित मूल्य ₹10 प्रति शेयर है। यह 24 मई 2024 को NSE SME पर लिस्ट होगा।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ टाइमलाइन

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ टाइमलाइन

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ में आप 16 मई 2024 दिन गुरुवार से अप्लाई कर सकते हैं तथा यह आईपीओ 21 मई 2024 दिन मंगलवार को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ का आवंटन 22 मई 2024 दिन बुधवार को होगा तथा रिफंड की शुरुआत 23 मई 2024 दिन गुरुवार को होगी। 23 मई 2024 दिन गुरुवार को ही आईपीओ में निवेश करने वाले सभी निवेशकों को उनके डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे तथा रूल्का इलेक्ट्रिकल्स 24 मई 2024 दिन शुक्रवार को NSE SME पर लिस्ट हो जाएगा।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड वित्तीय विवरण

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स वित्तीय विवरण

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के पास मार्च 2021 में 9 करोड़ दिया 82 लाख की संपत्ति थी, जो 2022 में बढ़कर 19 करोड़ 19 लाख रुपए की हो गई तथा मार्च 2023 में 28 करोड़ 26 लाख रुपए की हो गई।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का आय मार्च 2022 में 36 करोड़ 27 लाख रुपए था, जो मार्च 2023 में बढ़कर 46 करोड़ 89 लाख रुपए का हो गया तथा फरवरी 2024 में यह आंकड़ा 65 करोड़ 27 लाख रुपए का हो गया।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स के टैक्स के बाद प्रॉफिट मार्च 2021 में 53 लाख रुपए था, जो मार्च 2022 में बढ़कर 1 करोड़ 12 लाख रुपए हो गया तथा मार्च 2023 में यह आंकड़ा 2 करोड़ 80 लाख रुपए का हुआ और फरवरी 2024 में यहां आंकडा बढ़कर 5 करोड़ 65 लाख रुपए का हो गया।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का निबंध मूल्य मार्च 2022 में 2 करोड़ 76 लाख रुपए था, जो मार्च 2023 में बढ़कर 5 करोड़ 57 लाख रुपए हो गया तथा फरवरी 2024 में यह आंकडा बढ़कर 12 करोड़ 90 लाख रुपए हो गया।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स पर कर्ज मार्च 2021 में 2 करोड़ 30 लाख रुपए था, जो मार्च 2022 में बढ़कर 2 करोड़ 81 लाख रुपए हुआ तथा मार्च 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 27 लाख रुपए हो गया और फरवरी 2024 में यह आंकड़ा और भी बढ़कर 11 करोड रुपए हो गया।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड पीयर तुलना

यहां रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के समान सूचीबद्ध संस्थाओं के साथ पियर तुलना किया गया है, जो मार्च 2023 तक के डाटा के अनुसार है :-

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स के शेयर का अर्निंग प्रति शेयर ₹8.50 है, जबकि HEC इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का अर्निंग प्रतिशत 78 पैसे हैं।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का नेट ऐसेट वैल्यू 16.89 रुपए प्रति शेयर है, जबकि HEC इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का नेट ऐसेट वैल्यू ₹29.16 हैं।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का नेटवर्थ पर रिटर्न 50.33 प्रतिशत है, जबकि हक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का नेटवर्क पर रिटर्न 2.62% ही है।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का ROE 61.25% है, तथा ROCE 33.67% है, इसका Debt/Equity रेश्यों 2.16 है तथा नेटवर्थ पर रिटर्न का प्रतिशत 43.85% है। रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का P/BV 6.22 है तथा पेट मार्जिन 8.68 प्रतिशत है।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड संपर्क विवरण

ए – 20 शिव इंडस्ट्रियल एस्टेट कंपनी लिमिटेड,
लेक रोड, टाटा पावर के पास, भांडुप वेस्ट
मुंबई सिटी, मुंबई – 400078
फोन :- +022 41276806
ईमेल :- info@replservices.com
वेबसाइट :- www.replservices.com

Read Also — Quest Laboratories Limited IPO: क्वेस्ट लेबोरेटरीज लिमिटेड आईपीओ की संपूर्ण जानकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ क्या है?

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ SME आईपीओ है, यह बुक बिल्ट इश्यू प्रकार का 26 करोड़ 40 लाख रुपए का आईपीओ है जिसमें कुल 11,23,200 शेयर इश्यू किए गए हैं, जिसमें 8,42,400 शेयर फ्रेश इश्यू के है तथा 2,80,800 शेयर ऑफर फॉर सेल है।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के प्रमोटर कौन है?

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर श्री रुपेश कुमार लक्ष्मण कसावकर और श्री नितिन इंद्रकुमार अहेर है।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का लाॅट साइज क्या है?

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ का लाॅट साइज 600 शेयर प्रति लाॅट है और इसमें आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,41,000 है।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ लिस्टिंग की तारीख कब है?

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ की लिस्टिंग तारीख 24 मई 2024 दिन शुक्रवार है, यह एक संभावित तिथि है जो NSE SME पर लिस्ट होगी।

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ आवंटन कब होगा?

रूल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का आवंटन 22 मई 2024 दिन बुधवार को होगा तथा रिफंड की शुरुआत 23 मई 2024 दिन गुरुवार को होगी।

Get More IPO Review in Hindi — Click Here

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस Rulka Electricals Limited IPO Review in Hindi / रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ की संपूर्ण जानकारी ब्लॉग से आपको रूल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आईपीओ के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी और आप इस जानकारी की मदद से यह निर्णय ले पाएंगे कि आपको इस आईपीओ में आवेदन करना है या नहीं?, अगर आपको हमारा यह काम पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर कीजिएगा।

Disclaimer

इस ब्लॉग में जिस भी प्रकार का नजरिया और निवेश करने के लिए टिप्स बताए गए हैं, यह मुख्यतः लेखक के द्वारा बताए गए है, ना तो इस StockVastu.com वेबसाइट के द्वारा और ना ही इसके मैनेजमेंट के द्वारा। शेयर बाजार में निवेश करना और ट्रेडिंग करना काफी जोखिमों भरा काम है। StockVastu.com आप सबों से यह अनुरोध करता है कि किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले आप अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल जरूर करें या किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top